भिलाई की पत्रिका न्यूज़:धमतरी पुलिस ने ट्रक से गांजा तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपीयो के पास से दो बोरियों में गांजा व ट्रक को पुलिस ने बरामद कर कार्रवाई की है। तस्कर गांजा को से मध्य प्रदेश लेकर जा रहे थे। जब्त गांजे की कीमत पुलिस ने लगभग 16 लाख रुपये के आस पास की बताई है |
बोराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को थाना प्रभारी राजेश जगत स्टाफ के साथ चेक पोस्ट वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान ओडिशा की ओर से एक ट्रक आया, जिसमें दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में उनकी गतिविधियां संदेहास्पद लगी ,इसके बाद पुलिस के द्वारा ट्रक की तलाशी ली गयी| जहां चार अलग-अलग बोरियों में 80 किलो गांजा बरामद किया गया।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे ओड़िशा से गांजा को मध्यप्रदेश लेकर जा रहे थे। । पुलिस ने आरोपितों के पास से ट्रक, मोबाइल भी जब्त की गयी है। इस क्षेत्र में गांजा तस्करी की घटना आम बात हो गयी है|

