भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है | राज्य में लगातार तस्करी निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में पिथौरा पुलिस और साइबर सेल ने नेशनल हाईवे 53 पर भारी मात्रा में गांजा से भरे ट्रक को जब्त किया है. बताया जा रहा है कि तस्कर बोरे के नीचे छिपाकर चावल ले जा रहे थे|
जानकारी के मुताबिक, पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 2783 में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद मुखबिर के निर्देश पर पुलिस ने टप्पा सेवईया नेशनल हाईवे 53 के पास घेराबंदी कर दी। घेराबंदी की आशंका पर तस्करों ने हाईवे पर एक ढाबे पर गाड़ी को छोड़ कर भाग गए |
पुलिस के मुताबिक ट्रक से 517 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 2 करोड़ 76 लाख रुपये बताई जा रही है| पुलिस ने बताया कि तस्करों ने ट्रक में चावल के नीचे गांजा छिपाकर रखा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पतासाजी में लगी हुई है|

