क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी रायपुर में होने वाले टी20 क्रिकेट के टिकट के दाम कम हुए.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले टी20 मैच का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन टिकट के दाम जानने के बाद क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम जाने की बजाय टीवी पर खेल का आनंद लेने के बारे में सोच रहे हैं. लेकिन अब क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है. खबर है कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकटों के दाम कम कर दिए हैं|


मिली जानकारी के मुताबिक सीएससीएस ने टिकट की कीमत 3500 से 2000 रुपये तक कम कर दी है| सीएससीएस के इस फैसले से जहां क्रिकेट प्रशंसक थोड़े खुश होंगे, वहीं जब उन्हें पता चलेगा कि 2,000 रुपये की कीमत होने के बाद भी टिकट उपलब्ध नहीं हैं, तो वे दुखी हो जाएंगे। अब हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि कीमतों में कटौती के बाद सीएससीएस टिकट वितरण को कैसे संभालता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut