भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक शख्स ने समझौते की रकम न दे पाने की कारण अपनी जान दे दी| प्राप्त जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में रहने वाले राजाराम निषाद (42) पर चोरी का मामला दर्ज था| बताया जा रहा है की कुछ वक्त पहेले फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम लचकेरा निवासी दशरथ सिन्हा के घर चोरी की घटना हुई थी|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
बाद में समझौता करवाने व मामले को रफा दफा करने के नाम पर पुलिस के द्वारा 1 लाख की डिमांड की जा रही थी व पीड़ित को 20 हजार रूपये समझौते के रूप में देने को कहा जा रहा था इन सब से परेशान होकर किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| बताया जा रहा है की किसान ने सुसाईड लेटर छोड़ा है जिसमे पुलिस द्वारा उसे परेशान करने की बात कही है| जबकि पुलिस का कहना है कि मृतक पर चोरी का आरोप लगा था जहां पीड़ित को 20 हजार देकर मामले में समझौते करने की बात कही है इस तरह की कोई बात नहीं थी | जांच प्रक्रिया जारी है|

