भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :चर्चित राम रहीम केस में रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या मामले में सजा काट रहे आरोपी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गये हैं। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत को 21 दिन की पैरोल मिल गई है. गौरतलब है कि 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम कुल 7 बार जेल से बाहर आ चुका है| इस साल 20 जुलाई को उनके जन्मदिन से पहले उन्हें पैरोल मिल गई थी. फिर वह 30 दिन के लिए बाहर आये. बाहर आने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम में रहेंगे|
बता दे की अपने ही आश्रम की दो शिष्याओं से रेप
के मामले में डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम को साल 2017 में 20 साल की सजा सुनाई
गयी थी साथ ही साल 2019 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले उसे दोषी
करार देते हुए उम्रकैद की सजा कोर्ट के द्वारा सुनाई गयी थी|
बता दे की पेरोल एक छुट्टी की तरह होती है
जिसमे सजा काट रहे कैदी को कुछ दिन के लिए जेल से रिहा किया जाता है ताकि वह अपने
परिवार से मिल सके|

.jpg)