रात के 2:30 बजे गाँव में हड़कंप जाकर देखा तो पैरावट में मिले महिला व बच्चे के अधजले शव, मृतकों की शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच जारी.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ जिले में गाँव के पैरावट में एक महिला और एक बच्चे की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है|जूट मिल थाना क्षेत्र के नेतनागर गांव के पैरावट में आग लग गई थी। आगजनी की घटना को देखकर गांव के निवासियों ने आग को बुझाया तब उन्होंने एक महिला और बच्चे के आधे जले हुए शव को पैरावट में पाया । मृतकों की शिनाख्त नहीं की जा सकी है|


बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या कहीं और की गयी होगी फिर उन्हें फिर उन्हें यहाँ लाकर नेतनगर गांव में एक शेड में रखे पैरावट में फेंक दिया और आग लगा दी। फिलहाल पुलिस शवों की पहचान करने में जुटी है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

स्थानीय निवासी सतपाल बग्गा ने बताया कि घटना की सूचना रात्रि 2:30 बजे मिली कि किसी ने दो लोगों को पैरावट में फ़ेंक कर आग लगा दी है|इसकी सूचना पुलिस को दी गयी|गाँव के सभी नागरिक गाँव में ही मौजूद है , इसका मतलब है कि शव कहीं और से यहाँ लाकर जलाया गया होगा |दुर्घटनास्थल पर टायर के निशान पाए गए।जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है की शायद कार से मृतकों को यहाँ लाया गया होगा|पुलिस की जाँच पड़ताल जारी है|