क्रूरता - 31 टुकड़े में 22 साल की प्रेमिका को 5 बच्चो के पिता ने पत्नी के साथ मिलकर काटा व शव को दफना दिया, आरोपी गिरफ्तार.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:रायगढ़ पुलिस ने जिले के अंतर्गत मुरुमडीही जंगल में एक युवती की हत्या करने के आरोप में ओडिशा के नबरंगपुर जिले में एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है| दंपत्ति पर युवती की हत्या करने और उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर और उसके शव को एक गड्ढे में दफनाने के आरोप में चंद्रा राऊत एवं सिया राऊत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार मृतक युवती का 5 बच्चो के पिता आरोपी चंद्रा राऊत के साथ प्रेम सम्बन्ध था| मृतक युवती लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी| आरोपी उससे शादी नहीं करना चाहती था इसलिए उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 


इससे पहले, यह बताया गया था  कि पुलिस ने मृतिका के शव को कब्र से निकालने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था| बागबेड़ा गांव से टीला गोंड (22 वर्ष) नामक एक युवती बुधवार को अचानक से लापता हो गयी थी| उसके शरीर को 31 टुकड़ों में काट दिया गया था और नबरंगपुर जिले के रायघर पुलिस सीमा के अंतर्गत गोना गांव के पास मुरुमडीही जंगल में एक गड्ढे में दफना दिया गया था। पुलिस की कार्यवाही जारी है|


रायगढ़ थाने क्षेत्र के रहवासी लुधू राम गोंड ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को  दफना दिया है|इस संबंध में रायगढ़ पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है|