भिलाई की पत्रिका न्यूज़:राजधानी दिल्ली की सड़कों पर 350 रुपये वसूलने के लिए 17 साल के एक लड़के को 60 से ज्यादा बार चाकू मारने के आरोप में जब पुलिस ने 16 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया, तो वह लड़का एक दुकान में बिरयानी खा रहा था। थोड़ा आगे एक दुकान थी। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने दावा किया कि यह उसके द्वारा की गयी चौथी हत्या है|
अब इस खौफनाक हत्याकांड से पूरा इलाका दहशत में है. इलाके में बढ़ते अपराध के कारण लोग सड़कों पर निकलने से भी डर रहे हैं और कुछ ने तो इलाका छोड़ दिया है।जांच से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, गुरुवार (23 नवंबर, 2023) को वह अपराध के बाद कई घंटों तक बिना किसी खौफ के इलाके में घूमता रहा और अपनी गिरफ्तारी तक स्ट्रीट फूड स्टालों पर फ़ूड आइटम (बिरयानी) खाता रहा|
मृतक की के द्वारा अपने बेटे के शव की पहचान टैटू से होने के बाद आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग कर रही है|
मृतक कि माँ ने बताया की मैंने गुरुवार को अपने 17 साल के बेटे को घर का राशन लाने भेजा था मै पूरी रात उसका इन्तेजार करती रही दुसरे दिन पुलिस ने उसे बताया की उसके बेटे ने किसी ने चाक़ू मार दिया है|
नाबालिग की हत्या लूट के इरादे से की गयी थी 350 रूपये देकर उसकी माँ ने उसे सामान लेने भेजा था| वारदात की यह घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी में घटित हुई है| सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है की आरोपी ने पहेले उसे बेहोश किया फिर उससे 350 रूपये लुटे उसके चाक़ू से उस 60 से ज्यादा बार उस पर हमला किया|और उसने यह बात भी कबूली है की उसने अब तक 4 मर्डर किये है| पुलिस कार्यवाही की जा रही है|

.jpg)