पंखे के करंट की चपेट में आने से देखते ही देखते एक ही परिवार के 4 बच्चों की गयी जान, मां-पिता बदहवास...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक करुण हादसा प्रकाश में आया है।जहाँ एक घर में पंखे में अचानक करंट आने से चार मासूमों की जान चली गई. घटना के बाद जहां मां का रोना हर किसी को बेहाल कर रहा था, वहीं चार बच्चों को खोने के बाद पिता की हालत ऐसी थी कि वह पोस्टमार्टम हाउस तक नहीं गए। मृतक मासूम बच्चियों के चाचा ने बच्चों का पोस्टमार्टम कराया. इस बीच मौके पर पुलिस भी तैनात थी|हादसा में अपने बच्चो को खोने वाले माता पिता के साथ साथ अन्य लोगो के लिए भी यह बड़ी हृदयविदारक घटना थी| एक साथ अपने 4 छोटे बच्चो को खोने वाले माँ बाप को अपने आप को संभालना बहुत मुश्किल था|



जानकारी के मुताबिक उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा के रहवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद के घर के बाहर एक फर्राटा पंखा लगा है. रविवार शाम फर्राटा पंखा घर के बाहर रखा था|इसी दौरान पास एक बच्चे ने उसे छू लिया जो पास में खेल रहा था जो पंखे में लगे करंट की चपेट में आ गया बाकि 3 बच्चे भी वहीँ खेल रहे थे वो भी शायद उसे बचाने के चक्कर में पंखे की चपेट में आ गए जिससे करंट लगने से चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. चपेट में आने वाले मयंक (9) हिमांशी (8) हिमांक (6) मानसी (4) हैं|

घटना की सूचना मिलने पर देर शाम डीएम अपूर्वा दुबे भी मृतक के घर पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना दी. इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला ने परिवार की आर्थिक मदद की। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि बारासगवर के लालमन खेड़ा निवासी वरिंदर कुमार के चार बच्चों की पंखे में करंट लगने से मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।