कारोबार में पार्टनरशिप का झांसा देकर 46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी , आरोपी गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:अंबिकापुर पुलिस ने ओडिशा के राउरकुला के एक व्यवसायी से 46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गोधनपुर-अंबिकापुर निवासी 46 वर्षीय सुजीत जायसवाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है| 


इससे मामले पहले भी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा रणधीर कॉलोनी निवासी राहुल अग्रवाल (32) को गिरफ्तार किया था। मई 2023 में रिपोर्ट दर्ज होने के चार महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद भी पुलिस इस मामले में निष्क्रय रही| कुछ दिनों पहले आईजी द्वारा लंबित मामले पर रोष जताने के बाद पुलिस ने सुजीत जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है|

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरिडियन टावर, नारायणी काम्पलेक्स उदित नगर राउरकेला ओडिशा निवासी गणेश रोलिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर पंकज अग्रवाल (42) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी की आरोपियों ने सिंगरौली क्षेत्र के कोयला खदानों से नीलामी मे कोयला ख़रीद- बिक्री के काम में पार्टनरशिप का झांसा देकर 46 करोड़ रुपये की ठगी कर ली है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

तथा उसी के पैसो से लोहे के छड़ का कारोबार शुरू कर दिया तथा अपने अन्य रिश्तेदारों को भी इस कार्य में शामिल कर लिया| बाद में जब उसे ठगी का अहसास हुआ तब उसने पैसे वापस देने को कहा तब आरोपियों ने राजनितिक पावर का धौस दिखाते हुए पैसे देने से मना करने लगा| पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है|