महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में पंजाब के 5 ‘कारोबारियों’ के नाम सामने आये...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:पंजाब: हाई-प्रोफाइल महादेव सट्टा ऐप केस में दर्ज एफआईआर में पंजाब से पांच नाम लोगो के नाम सामने आये है |जिनके द्वारा कथित रूप से अवैध जुआ  और मैच फिक्सिंग जैसे कृत्य किये जा रहे थे |इस मिलीभगत में  32 प्रमुख व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे केंद्र और खिलाड़ियों को 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

जिनमे पंजाब के रहने वाले संदिग्धों की पहचान अमित शर्मा, हेमंत सूद, राजीव भाटिया, चंदर अग्रवाल और दिनेश  खानवत के रूप में हुई है और इस लोगो के  दुबई (यूएई) के अलावा पटियाला, जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में कई पते हैं।

संयोगवश , पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने आरोपी नंबर 17 हेमंत सूद के वित्तीय लेनदेन पर एक 'स्रोत रिपोर्ट' तैयार की थी। जो की पिछले साल 7 नवंबर को मुंबई पुलिस में आरोपी के खिलाफ FIR  दर्ज की गयी थी|