शादी समारोह में रसगुल्ला कम पड़ने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट, 6 घायल......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां एक शादी में रसगुल्ला न मिलने से हालात इस कदर बिगड़ गए कि मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।


यह घटना आगरा जिले के फतेहाबाद तहसील के शमसबाद  इलाके में हुई. शमसाबाद थाना अधीक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि बृजभान कुशवाह के घर पर शादी थी. हाल ही में किसी ने रसगुल्ले की कमी पर कमेंट किया. इस शख्स के बयान से विवाद बढ़ गया और शादी में झगड़ा हो गया, जिसमें 6 लोग घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक घटना में भगवान देवी, योगेश, मनोज, कैलाश, धर्मेंद्र और पवन घायल हो गए। दरअसल, शमसाबाद आगरा के फतेहाबाद जिले का एक कस्बा है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू की।  की मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि नयावास रोड पर संतोषी माता मंदिर के पास ब्रिजभान कुशवाह के घर पर शादी समारोह था। शादी में भोज का आयोजन किया गया वहीँ दुसरे पक्ष  मनोज पुत्र गौरीशंकर शर्मा थे, जिन्होंने तीन अन्य लोगों के साथ भोज  में सम्मलित थे । इसी दौरान भोज में रसगुल्ला को लेकर बहस हो गई और देखते ही देखते यह बहस गाली-गलौज के बाद मार पिटाई में बदल गई... हिंसक झड़प हुई और डंडों का इस्तेमाल शुरू हो गया जिस वजह से इस लड़ाई में एक पक्ष के बृजभान  सिंह की पत्नी भगवान देवी और बेटे योगेश को काफी चोंटे आई |

वहीं, गौरी शंकर शर्मा के बेटे मनोज और कैलाश, रमेश शर्मा के बेटे धर्मेंद्र और गौरी शंकर के बेटे पवन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया|घायलों का इलाज चल रहा है व मामले की जाँच की जा रही है|