हाऊसिंग बोर्ड भिलाई में 68 साल की बुजुर्ग महिला ने 5 वी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के हाऊसिंग बोर्ड में एक 68 साल की बुजुर्ग महिला गायत्री शर्मा ने 5 वी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है| जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर के समय घटित हुई है|

मृतका के बेटे ने बताया की उसकी माँ ने अपने बेटे से ये बोला की वह आराम करने अपने रूम में जा रही है उसके कुछ देर बाद उसने ऊपर से छलांग लगा दिया| परिजनों को घटना की जानकारी तब मिली जब आस पास के लोग उनके घर आकर आये और बताया की उनकी माँ नीचे गिर गयी है|

महिला की मानसिक स्तिथि ठीक नही थी जिनका ईलाज चल रहा था | उनका बेटा दीपक प्राइवेट जॉब करता है घटना के वक्त वह लेपटाप पर काम कर रहा था| पुलिस ने शव को मुरचरी में भिजवा दिया है|  

  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut