चीन में फैली कोरोना के बाद ‘निमोनिया’ बीमारी, हर दिन 7000 केस,भारत सरकार अलर्ट मोड पर.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद, चीन में H9N2 निमोनिया वायरस के फैलने की रिपोर्ट के बाद एक बार फिर दुनिया भर में डर फैल रहा है। अभी दो दिन पहले ही खबर आई थी कि वहां 24 घंटे में इस बीमारी के 13,000 संदिग्ध लोग पाए गए हैं और जमीनी स्तर पर स्थिति अभी भी गंभीर है और हर दिन इस बीमारी के 7,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये संक्रमित लोग इस क्षेत्र का उल्लेख किया है. अस्पतालों में संक्रमित बच्चों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है|जब डॉक्टरों ने ज़मीन पर हालात देखे तो उन्होंने भारतीयों को चेतावनी देनी शुरू कर दी|

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के निदेशक अजय शुक्ला ने कहा कि चीन में फैली इस बीमारी से फिलहाल भारत में कोई भी बच्चा पीड़ित नहीं है. हालांकि, वे लोगों से बच्चों को सांस की बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता पर ध्यान देने का आग्रह करते हैं।

स्वच्छता पर ध्यान दें और यदि आपको लगता है कि किसी को यह बीमारी या श्वसन संक्रमण है, तो कृपया दूसरों से दूरी बनाये रखे| क्योंकि इनमें से कई मामले वायरल हैं और दूसरों तक फैल सकते हैं। डॉ. ने कहा, कृपया अन्य लोगों से दूरी बनाए रखें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

 डॉक्टरों का कहना है कि सांस संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए एन95 और एन99 मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, अपने हाथ नियमित रूप से धोएं और सुरक्षित और स्वस्थ व्यवहार अपनाएं। इसी तरह, डॉक्टर बच्चों को सलाह देते हैं कि जब आपका बच्चा स्कूल में हो तो खांसी, सर्दी, बुखार और अन्य लक्षणों पर विशेष ध्यान दें। उनसे बात करें और पूछें कि क्या उनकी कक्षा में कोई बच्चा है जो इस बीमारी से पीड़ित है। इस मामले में, कृपया स्कूल प्रबंधन को सूचित करें और बच्चे के बीमार होने पर उसे स्कूल न भेजे|

भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चीन में फैले इस बिमारी पर पैनी नजर बनाये हुए है| साथ ही यदि भारत में यह बीमारी फैलती है तो इससे कैसे रोक व बचाव कर सकते है इसकी भी तैयारी की जा रही है|

इस बीमारी के विषय में चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 13 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी थी की चीन में कुछ टाइम से श्वसन सम्बन्धी बीमारी अपने पांव पसार रही है जिनमे मुख्यतः इनफ्लूएँजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया इत्यादि बीमारियाँ जो बच्चो को संक्रमित कर रही है|