उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू मिशन:आख़िरकार 9 दिन बाद बड़ी खुशखबरी, 41 मजदूरों तक पहुंचा 6 इंच का पाइप, भेजा जा सकेगा खाना..

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़: उत्तरकाशी सुरंग हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी निरंतर जारी है| इस बीच रेस्क्यू टीम को 9 दिन में पहली अच्छी खबर मिली है. रिपोर्ट के अनुसार , 6 इंच का पाइप 41 श्रमिकों तक जीवन सहायता और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पहुंच चुका है। दरअसल, यह पाइप पत्थर से न निकल पाने के कारण फंस गया था. अब यह पाइप 57 मीटर के आस पास में यह पाइप आर पार हो गया है|



जिसकी सहायता से मजदूरों तक जरुरत के सामान जैसे खाना, चिकित्सकीय जरुरत का सामान भी भेजा जा सकेगा| क्योंकि इससे पहले मजदूर मुरमुरे, उबला और भूना चना और ड्राई फ्रूट्स खा रहे थे|उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू मिशन पर NHIDCL के निदेशक अंशू मनीष खलखो ने बताया की वे अपनी टीम को बधाई देना चाहते है, जिन्होंने कठिन प्रयास करते हुए बड़ी खुशखबरी दी है|

वहीं, मजदूरों के रेस्क्यू मिशन पर उन्होंने बताया कि डीआरडीओ ने 20 किलो और 50 किलो वजनी 2 रोबोट भेजे हैं. ये रोबोट जमीन पर चलते हैं और यहां जमीन रेत की तरह काम कर रही है, लेकिन हमें आशंका है कि रोबोट वहां चल पाएंगे या नहीं..उन्‍होंने कहा कि रोबोट्स को लेकर अभियान में मदद मिलेगी या नहीं; इसको लेकर अभी स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है|

इसके साथ ही मजदूरों के रेस्क्यू मिशन पर उन्होंने कहा कि DRDO ने 20 किलो और 50 किलो वजन के 2 रोबोट भेजे गए है. ये रोबोट जमीन पर चलते हैं और यहां की जमीन रेत की तरह काम कर रही है, लेकिन हमें डर है कि रोबोट वहां चल पाएंगे या नहीं. '' उन्होंने कहा कि अब देखना है की रोबोट द्वारा इस अभियान से मदद मिलेगी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती|

गौरतलब है कि फंसे हुए मजदूरों को भोजन और दवाओं की आवश्यक आपूर्ति प्रदान की जा रही है|बचाव दल लगातार उनसे संपर्क साधे हुए है और साथ ही यह भी सुनिशचित कर रही है की उनमे आत्मविश्वास बनी रहे| थाईलैंड और नॉर्वे की विशिष्ट बचाव टीमें, जिनमें 2018 में थाईलैंड की एक गुफा में फंसे बच्चों को सफलतापूर्वक बचाने वाली टीम भी शामिल है, चल रहे बचाव अभियान में सहायता के लिए शामिल हो गई हैं|