भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :एक व्यक्ति ने अपने पिता व बहन की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी मूसली मारकर हत्या कर दी| प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिंद धामंदे के पिता 76 वर्षीय पिता किशोर धामंदे रिटायर्ड बैंक अधिकारी थे| ये घटना इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के वसुदैव कुंटुंबकम अपार्टमेंट संवाद नगर की है जहां बहन रमा अरोरा और पिता की 8 नवम्बर को हत्या कर आरोपी भाग गया था| परन्तु ATM ट्रांजिक्शन से उसके लोकेशन का पता चलने पर आरोपी को पुलिस द्वारा हर संभव पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था|
पहले उसका लोकेशन गुजरात का था परन्तु पुलिस के वहां पहुचने तक वह गोवा भाग गया था| जहां पर एक होटल में उसके ATM ट्रांजिक्शन होने के वजह से उसका लोकेशन पता चल गया| गोवा में उसके सारे पैसे ख़तम हो गए थे तो वह गोवा के बीच पर रह रहा था जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
बताया जा रहा है की आरोपी को उसके पिता के साथ साथ उसकी 3 बहने भी मानसिक रोगी बोल कर प्रताड़ित किया करती थी इसी वजह उसने अपना रोष जताने के लिए इस जघन्य अपराध को किया| पुलिस के द्वारा मामले की जाँच की जा रही है|

