पत्नी ने अपने दांतों से पति के कान काट डाले ,कान का उपरी हिस्सा हुआ अलग, घरेलु विवाद में हुआ ये काण्ड,पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :एक महिला ने रोष मे  अपने पति का कान को अपने ही दांतों से काट लिया. घटना की सूचना हाल ही में पुलिस को दी गई।  दिल्ली के सुल्तानपुरी में यह घटना हुई है |पीड़ित घायल पति ने बताया कि उसकी पत्नी के दांत काटने से कान का ऊपर वाला भाग कट गया , इसलिए उसे सर्जरी कराने की जरुरत पड़ी| इलाज के बाद उसने पुलिस में पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने कहा कि पति की शिकायत के बाद महिला के खिलाफ दंड संहिता की धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की अभी जांच चल रही है. पुलिस में दर्ज कराए गए बयान में पति ने कहा, ''मैं 20 नवंबर की सुबह करीब 9:20 बजे अपने घर के पास कूड़ा फेंकने गया था। मैंने अपनी पत्नी से घर साफ़ करने के लिए कहा। जैसे ही मैं घर पहुँचा, मेरी पत्नी किसी बेकार विषय पर मुझसे बहस करने लगी। मैंने उसे यह बात समझाने की कोशिश की. लेकिन फिर उसने मुझे मारना शुरू कर दिया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 


बताया जा रहा है की पत्नी के इस हरकत के बाद पीड़ित पति की हालत इतनी ख़राब हो गयी थी की उन्हें आनन फानन मे अस्पताल ले जाया गया जहां पर वो पुलिस को बयान देने की स्थिति में भी नहीं थे| घटना के दो दिन बाद पुलिस स्टेशन आकर उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया| मामले की जाँच की जा रही है|