भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की निर्मम हत्या की खबर आई है. रिपोर्ट के मुताबिक 25 नवंबर 2023 को उनकी हत्या कर दी गई| इसी दिन चुनाव माहौल के बीच यह हत्या हुई है| जब राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी|
बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता कांतिलाल की हत्या करने के बाद उनके सिर को पत्थर से कुचल दिया गया था| उदयपुर के फलेसिया थाना क्षेत्र के में 45 वर्षीय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता की वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गयी थी | मतदान के बाद वह अपने भाई मुकेश के घर गये थे| फिर रात 9 बजे के आस पास घर जाने की बात बोलकर निकले थे|
पूरे दिन अपनी पार्टी की ओर से मतदान में व्यस्त रहने वाले कांतिलाल का शव 26 नवंबर की सुबह उनके बेटे को सड़क पर मिला। घर जाते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी। उसका सिर पत्थर से कुचल दिया गया था. चेहरे पर गंभीर चोटें थीं, जिससे शव काफी क्षतविक्षत हो गया था जिससे की उसे पहचान कर पाना कठिन था।
चुनाव के दिन, कांतिलाल ने मतदाताओं को उनके घरों से उनको वोट देने के लिए ले जा रहे थे । लेकिन मतदान अवधि समाप्त होने के बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की गयी|कांतिलाल के बेटे सुनील ने अपने पिता को कपड़ों से पहचाना| शव का पोस्टमार्टम किया गया|
पुलिस द्वारा अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है|जिस सीट पर यह घटना हुई, उस सीट से फिलहाल बीजेपी के बाबूलाल खराड़ी सांसद हैं. वह इस चुनाव में भी उम्मीदवार हैं| कांतिलाल उन्हीं के लिए काम करता था. मृतक का बेटा गुजरात के अहमदाबाद में काम करता है|
बाबूलाल खराड़ी ने हत्या पर अफसोस जताया और कहा कि सरकार को मामले की जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए. उन्होंने इस हत्या को लोकतंत्र के लिए दुखद और भयावह बताया|

