भिलाई की पत्रिका न्यूज : रायपुर (छ.ग.)आज कल छोटी छोटी बात को लेकर अपराध बढ़ रहे है ऐसे ही एक मामले में रायपुर स्थित मौदपारा थाना क्षेत्र में उसी इलाके में रहने वाले एक युवक ने महिला दुकानदार का सिर फोड़ दिया। युवक ने जमीन पर पड़ा पत्थर उठाकर महिला पर मारा, जिससे महिला लहूलुहान हो गयी. इस हमले की वजह महिला दुकानदार द्वारा युवक को उधार सामान देने से इनकार करना बताया जा रहा है|
मौदपारा निवासी गुड्डु बेगम ने प्राथमिकी दर्ज
कराते हुए पुलिस को बताया कि वह रजबंधा मैदान इलाके में अपनी किराना दुकान चलाती
है. रविवार सुबह करीब 8.30 बजे वह किराना दुकान पर सामान बेच रही थी, तभी आरोपी युवक शरीफ अहमद उसकी दुकान
पर पहुंचा और उससे उधारी मांगने लगा इस पर गुड्डू बेगम में उससे कहा कि पहले की ली
हुई उधारी के पैसे को चुका दो उसके बाद ही वो सामान दे सकती है|
इतना सुनते ही गुस्से से आग बबूला हो गया और गाली
गलौज करने लगा और उसे जान से मार डालने की धमकी देने लगा फिर पत्थर उठा कर उस पर
हमला कर दिया जिससे उसके सिर पर चोट लग गयी और वह लहूलुहान हो गयी| फिलहाल इस मामले
में मौदहापारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।

