भिलाई की पत्रिका न्यूज़: भिलाई (छ.ग)राजनितिक पद का दुरूपयोग कर कमजोर पर अपना दम दिखाने का एक मामला भिलाई शहर में प्रकाश में आया है जहां कांग्रेस के एक पार्षद और उसके बेटे की गुंडागर्दी सामने आई है|एक नगर पार्षद और उसके बेटे ने मिलकर एक विशेष समुदाय के एक व्यक्ति की पिटाई की।
इसके बाद जब पीड़ित भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो पार्षद के बेटे ने थाने में ही पुलिस के सामने फिर से कांग्रेस समर्थक की पिटाई कर दी|पीड़ित सिख समाज से ताल्लुक रखते है जिसके चलते घटनाक्रम का पता लगने पर इलाके का पूरा सिख समुदाय में रोष व्याप्त है|
दरअसल, यह भिलाई नगर थाने के अंतर्ग्रत का मामला है| यहां वार्ड 64 के पार्षद अभय सोनी और उनके बेटे अमन सोनी पर सिख समुदाय के सतपाल सिंह के साथ मारपीट की शिकायत का मामला दर्ज है| इसके बाद जब पीड़ित सतपाल सिंह सेक्टर 6 स्थित कोतवाली थाने में अपनी आपबीती दर्ज करवाने पहुंचा तो वहां पार्षद अभय सोनी और उनका बेटा अभय भी पहुंच गए। थाने पहुंचकर पार्षद और उसके बेटे ने पुलिस के सामने ही सतपाल सिंह की पिटाई कर दी। आरोपी नेता पर पीड़ित की पगड़ी उतारने का भी आरोप लगा.

