उतई चौक में मारपीट के वायरल विडियो के सभी आरोपी गिरफ्तार.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग  में मारपीट का विडियो वायरल हुआ था जिसमे वीडियो हमले के सिलसिले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त घटना उतई चौक में घटित हुई है | आरोपियों ने चाकू, लाठियों और डंडों से सरेआम हमला किया. इतना ही नहीं उसने खुद ही वीडियो भी वायरल कर दिया|



पुलिस ने तुरंत मामले को संज्ञान लेकर  धारा 307,34 के तहत जुर्म  दर्ज किया और एक टीम गठित की और आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है | वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के छह घंटे के भीतर आठ आरोपियों और एक बाल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।