भिलाई के सुपेला स्तिथ संजय नगर में गांजा बेच रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:सुपेला थाना अंतर्गत संजय नगर परिसर के पास गांजा बेचने के आरोप में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी की पहचान ओडिशा के सिनापल्ली नवापाड़ा निवासी 32 वर्षीय विनोद मेहर के रूप में हुई है। उसके पास से चार किलोग्राम गांजा जब्त किया गया|आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे वारंट पर जेल भेज दिया गया|

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कोई काले बैग में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है. इसके बाद सुपला टीआई दुर्गेश शर्मा अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और गांजा को जब्त कर लिया गया जिसकी  कीमत 38,000 रुपये बताई जा रही है|