भिलाई की पत्रिका न्यूज़:बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर को डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में, मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी ली है|जिनमे आम लोगो को अप्रतिबंधित फ्री वाई-फाई की सेवा दी जाएगी । फ्री वाईफाई का इस्तेमाल करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिर, जैसे ही शहर में किसी भी स्थान में इसकी सुविधा दी गयी है वहां पर वाई-फाई उपलब्ध होगा, आपका सेल फोन स्वचालित रूप से इंटरनेट का उपयोग करना शुरू कर देगा। आप अनलिमिटेड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं|
यह निःशुल्क सेवा युवाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होती जा रही है। पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी ख़ुशी की तरह है|
शहर के 20 स्थानों पर इस सेवा को शुरू किया गया
है व ऐसे स्थानों को चयन किया गया जहां पर लोगो की आवाजाही लगी रहती है|
इन स्थानों पर यह सुविधा आपको मिल सकती है जिनमे - कलेक्टोरेट,
जिला न्यायालय, रजिस्ट्री कार्यालय, तहसील
कार्यालय, विकास
भवन, श्रीकांत
वर्मा मार्ग ,रिवर
व्यू रोड, स्वामी
विवेकानंद उद्यान, गोल
बाजार,नया बस
स्टैंड , सेंट्रल
लाइब्रेरी के पास नूतन चौक पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक (मैग्नेटो माल), पंडित
दीनदयाल उपाध्याय उद्यान, राजीव
प्लाजा, स्मृति
वन, , पुलिस
ग्राउंड, शनिचरी
चौपाटी (प्रस्तावित हैप्पी स्ट्रीट), डा
राजेंद्र प्रसाद बाल उद्यान,
, सत्यम चौक से अग्रसेन चौक डा एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटेरियम
तक शामिल किये गए है|

