भिलाई की पत्रिका न्यूज़: यूपी के बस्ती में महिला अधिकारी से दुष्कर्म और हत्या की कोशिश में आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को पुलिस ने को सदर कोतवाली रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपित तहसीलदार का दावा है कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला ने थाने में सरेंडर कर दिया है|
हम आपको बताना चाहेंगे कि महिला अफसर के घर में दिवाली की रात जबरदस्ती आरोपित तहसीलदार ने घुसकर , दुष्कर्म का प्रयास, हत्या का प्रयास, मारपीट और बदसलूकी की थी| निलंबित आरोपित नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के परिजनों पर भी पुलिस ने दबाव बनाने की कोशिश की व आरोपी की मदद करने के आरोप में परिवार के सदस्यों के अलावा कई रिश्तेदारों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया था| जिनमे आरोपी के साले व ससुर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|
बतया जा रह है की काफी मशक्कत के बाद सीएम के संज्ञान लेने के बाद महिला अफसर की रिपोर्ट को दर्ज किया गया तब जाकर आरोपित के खिलाफ एक्शन लिया गया| जिनमे 3 महिला अधिकारियो की जाँच टीम का गठन किया गया किन्तु उन्होंने उल्टा महिला अफसर के चरित्र पर सवाल उठाना शुरू कर आरोपी को निर्दोष बताया जा रहा था|जिसे बाद में ख़ारिज कर दिया गया|
बाद में सही तरीके से जाँच होने पर आरोपित नायब तहसीलदार के खिलाफ केस साबित होने पर आरोपित नायब तहसीलदार फरार हो गए जिसे पुलिस की 6 टीमे खोज रही थी| और उन पर 25000 रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था| पुलिस द्वारा आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की कार्यवाही की जा रही है|

