रास न आई सलमान खान से नजदीकी लॉरेंस बिश्नोई ने करवाई पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के घर के बहार फायरिंग और पोस्ट किया मैसेज - सलमान को बोल आकर तुझे बचाए

भिलाई की पत्रिका न्यूज: कनाडा में वैंकुवर में व्हाइट रॉक इलाके स्थित पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के घर के बाहर फायरिंग की सूचना सामने आई है।। फायरिंग में किसी के मारे जाने की खबर नहीं आई है| इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई नाम के फेसबुक अकॉउंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है|घटना 25 नवम्बर की है| 




 जानकारी के मुताबिक गिप्पी ग्रेवाल के सलमान खान के साथ अच्छे सम्बन्ध बन रहे थे जिस कारण यह हमला किया गया है|बता दे की लॉरेंस बिश्नोई ने काले हिरन को मारने वाले केस के कारण सलमान खान को कई बार जान से मार डालने की धमकी भी दे चूका है|  लॉरेंस बिश्नोई के फेस बुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया है कि -

हाँ, जी सत श्री अकाल, राम राम। आज लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर गोलीबारी की है । तथा पोस्ट में यह भी लिखा गया है की तू सलमान खान को बहुत बहुत भाई भाई कहता है तो उसको बोल वो आकर तुझे बचाए|

पोस्ट में आगे यह भी कहा गया, “यह सलमान के लिए भी एक मैसेज है कि दाऊद भी सलमान को मुझसे नहीं बचा सकता। पोस्ट में सिद्धू मुसेवाला को लेकर भी नहुत सी बाते कही गयी है| साथ ही यह भी लिखा गया है की तुम कहीं भी भाग जाओ याद रखना मौत को किसी भी देश का वीजा नहीं लगता | ये तो अभी केवल ट्रेलर है पिक्चर जल्दी ही रिलीज होगी