अपने समलैंगिक साथी के साथ ब्रेकअप करने पर मिली मौत की सजा,नाराज युवक ने धारदार हथियार से अपने गे साथी की हत्या.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक हडकंप मचा देने वाला मर्डर केस सामने आया है| जहां पुणे नगर रोड पर वाघोली इलाके में मंगलवार शाम एक युवा छात्र पर धारदार हथियार से वार किया गया। पुणे पुलिस ने बताया कि हत्या मृतक युवक के समलैंगिक साथी ने की है। मृतक महेश साधु डोके रहवासी पुणे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व मामले में तफ्तीश की जा रही है| 

जानकारी के मुताबिक, युवक मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे यूनिवर्सिटी से घर जा रहा था. बकोरी स्ट्रीट पर उसके एक परिचित युवक ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया था। साथी छात्रो ने तुरंत महेश को पास के एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, गंभीर रक्तस्राव के कारण डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत ससून अस्पताल रेफर करने को कहा गया लेकिन रास्ते में ही महेश की मौत हो गई|

युवक बीजीएस वाघोली कॉलेज में बीबीए अंतिम वर्ष में पढ़ रहा था। वह यहीं हॉस्टल में रहता था. वहीं, आरोपी गायकवाड़ एक ठेकेदार है|मृतक और गायकवाड़ अच्छे दोस्त थे. उनके बीच समलैंगिक संबंध थे. कुछ समय बाद, मृतक ने आरोपी के साथ कोई भी रिश्ते को रखने से इनकार कर दिया था । 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut                                    

 इस बात से आरोपी गुस्से में था| मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे गायकवाड़ ने आरव ब्लिस सोसायटी के पीछे खुले इलाके में महेश के सिर और गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट के उतार दिया और मौके से फरार हो गया | 

मृतक ने अपने दोस्त से अस्पताल जाते समय पूरी घटना के बारे में बात बताई व आरोपी के साथ अपने समलैंगिक संबंधो का खुलासा किया | आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है पुलिस ने कई टीमे बनाकर उसे ढूंढ रही है|