खेत में प्रेमी के साथ अवैध सम्बन्ध बना रही महिला को उसके पति ने वहीँ जिन्दा जलाकर मार डाला......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:उत्तर प्रदेश के बरेली में एक झकझोर देने वाली घटना घटी. जहां पति ने अपनी पत्नी को एक गैर मर्द के साथ खेत में अवैध सम्बन्ध बनाते हुए देख लिया और यह बात पति को नागवार गुजरी और उसने अपनी पत्नी को कड़ी सजा दी। उसने पराली में आग लगा दी, जिसमें महिला का प्रेमी तो भाग गया, लेकिन महिला की दर्दनाक मौत हो गई| उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है|

यह गंभीर घटना बरेली के शाही थाना क्षेत्र के खेऊ की गौटिया गांव में हुई। यहां रहने वाले नेपाल सिंह नाम के युवक को जब दोनों के अफेयर के बारे में पता चला तो उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। महिला चार बच्चों की मां थी. फिर भी वह अपने प्रेमी के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने  चली गई. इसी बीच पति वहां पहुंच गया और महिला की तलाश करने लगा। जब उसने अपनी पत्नी को किसी और के साथ असहज स्थिति में देखा तो वह क्रोधित हो गया। इसके बाद उसने खेत के परोली में आग लगा दी।

इसके बाद महिला का प्रेमी जलते हुए खेत से भाग गया और बच गया, लेकिन महिला खेत से भागने में असफल रही और वहीँ उसकी मृत्यु हो गय| अगली सुबह कुत्तों की ने महिला का अधजला शव खेत से निकाला| इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस पूछताछ में पता चला कि 35 वर्षीय मृतक महिला के चार बच्चे हैं| उसका गांव के ही एक अन्य युवक से प्रेम संबंध था।

पुलिस ने मामले में मृतक महिला के पति नेपाल सिंह से पूछताछ की | पूछताछ में उसने  बताया कि आधी रात को किसी का महिला के पास कॉल आया था उसके बाद वह घर से निकल गई थी|अगली सुबह महिला का आधा जला हुआ शव मिला। महिला के पति नेपाल सिंह ने महिला के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है| लेकिन महिला के मायके वालों ने नेपाल सिंह पर हत्या के आरोप लगाए हैं| पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया|