भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर ,पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के पति डॉ दया वर्मा का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने अंबेडकर अस्पताल में आखिरी सांस ली|
हम आपको बता दें कि छाया वर्मा धारसीवा से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। उनके पति एक डॉ. दया वर्मा ने लंबे समय तक सिलियारी उपस्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाए दी है|पूर्व सांसद छाया वर्मा के पति के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया व अपने पोस्ट पर लिखा है की कांग्रेस नेत्री श्रीमती छाया वर्मा जी के पतिदेव डॉ दया वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन का शोकाकुल समाचार प्राप्त हुआ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करे| इस दुखद समय में हम सब उनके साथ हैं|इन शब्दों के साथ अपनी सांत्वना जताई है|

