भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में टी20 क्रिकेट मैच से पहले लोगों में जबरदस्त उत्साह है. यह मैच शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दे की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच 1 दिसंबर को खेला जाना है|
उससे पहले 30 नवंबर को मैच की प्रैक्टिस की जाएगी| हम आपको बताना चाहेंगे कि क्रिकेटरों के लिए उनके होटल से लेकर स्टेडियम तक विशेष सुरक्षा उपाय किए गए हैं। हालाँकि टिकट की कीमतें अधिक हैं, फिर भी कई क्रिकेट प्रशंसकों ने टिकट खरीदे है ।
मैच के लिए ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों के लिए रायपुर इंडोर स्टेडियम में कल से फिजिकल टिकट काउंटर खोल दिए गए हैं। पहले दिन यहां पर अव्यवस्था का माहौल रहा|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
टिकट कार्यालय में केवल चार काउंटर खुले थे, जिनमें दो केवल छात्र काउंटर और दो सामान्य टिकट काउंटर शामिल थे। कम काउंटर होने के कारण लंबी कतारें लगी रहीं। ऐसे में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा. भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी आज शाम रायपुर पहुंचेंगे|

