भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर में मंदिर के पास मारपीट कर भागने वाले आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । विशाल सिंह ने बताया कि आरोपी शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे नहीं देने पर आरोपी गगन बिहारी और पाजी सरदार ने मारपीट की व मां-बहन की गाली दी और जान से मारने की धमकी भी दी| रिपोर्ट के आधार पर अपराध रिपोर्ट संख्या 609/2023 धारा 294,506, 323, 327, 34 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी पाजी सरदार उर्फ बलजिंदर सिंह पिता सुरेंद्र सिंह 26 वर्ष निवासी बघेरा दुर्ग को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर दुर्ग न्यायालय में पेश किया था। वहीं आरोपी गगन बिहारी घटना बाद से ही फरार हो गया था| जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर 24 वर्षीय आरोपी गगन बिहारी, पिता धनजी बिहारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

