भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छावनी थाना क्षेत्र के अहमद नगर कैंप-2 इलाके में एक भतीजे द्वारा अपने ही चाचा पर गैर धर्म की महिला से शादी करने और उसे अपने साथ रखने से नाराज होकर अपने दोस्त के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की खबर मिली है| पुलिस के अनुसार घटना कल रात की है. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आज सुबह इस मामले में पीड़ित की पत्नी पूजा कुमारी की रिपोर्ट पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है|
अहमदनगर कैंप-2 के चिरंजीवी किराना दुकान के पास रहने वाले घायल व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके 26 वर्षीय पति मोहम्मद सलमान कल रात करीब 9 बजे अपने घर के पास पांडु किराना दुकान के पास खड़े थे।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
लहुलूहान सलमान को देख आस पास के लोग दौड़ पड़े और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है|पुलिस की जाँच जारी है|

