भिलाई की पत्रिका न्यूज़:दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 15 में सिकोला भाठा बस्ती जैतखाम के पास लता टंडन के पति छविलाल टंडन राज्य भूमि परिवहन मार्ग के क्षेत्र को कवर करते हुए कंक्रीट निर्माण कार्य करा रहे थे। तदनुसार, निगम ने अनावेदक को निर्माण कार्य बंद करने की नोटिस दी गयी थी|
नगर निगम के द्वारा कार्य स्थगित करने हेतु पुनः अंतिम नोटिस प्रेषित की गई,परन्तु अतिक्रमणकर्ता के द्वारा निगम के इस नोटिस के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखी व निर्माण कार्य चालु रखा| और न ही नगर निगम द्वारा भेजे गए नोटिस का कोई भी उत्तर दिया गया |
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
परिणामस्वरूप आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व एवं नायाब तहसीलदार ज्योत्सना कलिहारी और मोहन नगर दुर्ग के पुलिस बल की मौजूदगी में निगम अतिक्रमण टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को तोड़कर कब्जा मुक्त कर परिवहन को दुरुस्त किया गया|

