श्री गुरु -नानक देव जी के प्रकाश पर्व में भिलाई- दुर्ग में होगा नगर कीर्तन , बड़ी संख्या में लंगर का आयोजन, शहर में उमंग का माहौल

भिलाई की पत्रिका न्यूज़- श्री गुरु -नानक देव जी का प्रकाश पर्व भिलाई- दुर्ग में  27 नवंबर सोमवार को हर्षोल्लास व भक्तिभाव से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल और महासचिव गुरनाम सिंह ने  संयुक्त वार्ता में कहा  की हर साल की तरह इस बार भी श्री गुरु नानक देव की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी कहा जाता है कि अखंड पाठ साहिब का पाठ 25 नवंबर से प्रारंभ कर दिया गया है|


जिसका समापन 27 नवंबर की सुबह 9 बजे तक किया जायेगा| प्रत्येक गुरुद्वारे में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, कथावाचक स्थानीय कीर्तनी जत्थों के कीर्तन गीतों के साथ मानवता के लिए श्री गुरु नानक देव जी की कहानी और संदेश सुनाये जायेंगे ।

 इस बार भी हर साल की तरह कम से कम दुर्ग भिलाई के सभी गुरुद्वारों में संभवत: 5000 से 6000 से ज्यादा संगतें आएंगी| सिखों के इस महान पर्व में, समाज के सभी क्षेत्रों से लोग गुरु के घर पर उन्हें सम्मान देने व आशीर्वाद लेने के लिए इकट्ठा होते हैं। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

 गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने बताया कि इस बार भी बड़ी संख्या में कई लंगर स्थानों पर लगाए जाने की बात कही है| और कई स्थानों पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं| छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग ने सभी क्षेत्रों के लोगों से गुरु घर जाकर उनका आशीर्वाद लेने को कहा है।