भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है.अब ठण्ड के मौसम में बारिश होने लगी, जिससे कड़ाके की ठंड का एहसास बढ़ा दिया है|आज सुबह कोहरे और कड़ाके की ठंड देखकर लग रहा है कि आने वाले दिसंबर में भयंकर ठण्ड से पाला पड़ सकता है।
आपको बता दें कि राजधानी रायपुर समेत भिलाई, दुर्ग के कई इलाकों में हलकी बारिश भी हुई हैं|मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी | बारिश होने की वजह बंगाल की खाड़ी और मध्य प्रदेश में बन रहे चक्रवात के कारण बताई जा रही है। हवा में नमी और हल्की बारिश के कारण यहां ठंड अचानक बढ़ गई।

