भिलाई के खुर्सीपार में आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़:भिलाई के खुर्सीपार,मिनीमाता नगर, में विजय पासवान (25)नाम के युवक पर रविवार रात करीब 9.30 बजे मिनीमाता नगर, खुर्सीपार में आरोपी भूषण साहू ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट लगी जिसे लेकर परिजन निजी अस्पताल में लेकर गए जहां से उसे बीएम शाह अस्पताल, भिलाई ले जाया गया जहां चिकित्सीय जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया|



जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि विजय और आरोपी एक ही मोहल्ले में आसपास रहते हैं।उन दोनो के बीच पुराणी रंजिश थी रविवार की रात में मृत युवक सड़क से आ रहा था, तभी आरोपी बाइक से निकला और सड़क में ही धारदार हथियार से युवक के गले में वार कर दिया। आरोपी बाइक में था, उसके साथ दो लोग थे। हमला करने के बाद वह तेजी से बाइक चलाते हुए फरार हो गया। इससे मृत युवक कुछ दूर तक आकर गिर गया। तुरंत उठाकर आईएमआई अस्पताल लेकर गए। इसके बाद वहां से बीएम शाह रेफर किए। जहां उसकी मौत हो गई।

मामले के बाद से खुर्सीपार में दहशत माहौल है। बताया जा रहा है कि विजय पासवान की हत्या से खुर्सीपार थर्रा उठा है। लोग दहशत में है कि हालात दिनप्रतिदीन बिगड़ते जा रहे हैं।अपराध बढ़ता जा रहा है|घटना के बाद मोहल्ले के लोगो ने आरोपी युवक के घर के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया|पुलिस जाँच में जुट चुकी है|

एएसपी, शहर, अभिषेक झा ने बताया कि भूषण साहू और विजय पासवान में आपसी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। भूषण ने धारदार चाकू से विजय की हत्या कर दी। आरोपी घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।