केंद्र सरकार ने लॉन्च किया सस्ता आटा, महंगाई से राहत देने रायपुर पहुंची भारत सरकार की मोबाइल वैन......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:केंद्र सरकार के द्वारा लोगो को महंगाई से एक बड़ी राहत देने के लिए "भारत आटा नाम से आटे का ब्रांड लॉन्च किया है जो पुरे देश भर में 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेंहू के आटे की औपचारिक रूप से बेचना शुरू कर दिया है|

इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में भी अब एनसीसीएफ की 20 मोबाइल वैन शहर के अलग अलग इलाको में इसे बेच रही है| 


 

आज यह मोबाइल वैन राजधानी रायपुर के क्रिस्टल आर्केड के पास पहुंची जहां बड़ी संख्या में आम लोगों ने यहां से आटा और दाल खरीदा|

 

गौरतलब है कि "Bharat Atta" सहकारी समितियों NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार के माध्यम द्वारा देशभर में 800 मोबाइल वैन और 2,000 से अधिक दुकानों के माध्यम से बेचा जाना है|