भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगाव के ट्रेडर्स कर्मचारी सुरेश जोशी हत्याकांड के मास्टरमाइंड प्रकाश गोलछा की खोजबीन तेज कर दी गयी है। पुलिस ने प्रकाश गोलछा का पता लगाने के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाईं। संभावित जगहों पर तलाश किया जा रहा है| हालांकि पुलिस को अभी तक प्रकाश गोलछा का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है|
प्रकाश गोलछा ने शहर के एक कारोबारी को ब्लैकमेल करने के लिए अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर सुरेश जोशी की हत्या की है| इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई. हालांकि, पुलिस की जांच में सबकुछ सामने आ गया। तब से इस हत्या के मुख्य कारण को उजागर करने के लिए गहन कार्य किया जा रहा है।
पुलिस की साइबर टीम भी इस कार्य में सक्रिय है. प्रकाश गोलछा के ठिकाने का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन उसका सेल फोन बंद है। इस बीच, प्रकाश अपने परिवार के साथ घर छोड़ भाग चुका है । इसलिए पुलिस हर जगह तलाश कर रही है. पुलिस ने दावा किया कि प्रकाश गोलछा को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

