भिलाई की पत्रिका न्यूज़:उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के मामले में पुलिस का कल रात आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुआ जिनमे आरोपी के पैर में पुलिस को गोली मारनी पड़ी| कछारी इलाके में लगभग एक घंटे तक हत्या आरोपियों के साथ पुलिस की कछारी चलती रही. इसी दौरान हत्या के आरोपित ने पुलिस से घिरा देख पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी अपना बचाव किया और जवाबी फायरिंग की. घटना के मुख्य आरोपी अशोक कुमार के दोनों पैरों में तीन गोलियां लगीं. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अशोक कुमार और उसके दो साथी को गिरफ्तार कर लिया है| उनके पास से अवैध हथियार, गोला-बारूद और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपितो को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया है | यह घटना महेवाघाट थाना के राम नगर कछार क्षेत्र की है|
एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पहले महेवाघाट थाना क्षेत्र के डेरहा गांव में 20 वर्षीय युवती की उसके पड़ोसियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी. इस संबंध में महेवाघाट थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। हत्या में शामिल आरोपियों के रामनगर कछार में छिपे होने की सूचना के आधार पर एसओजी और छह थानों की पुलिस ने वहां लगातार तलाश की।
जहां उनका सामना आरोपितो से हो गया। पुलिस टीम पर एक हत्या के आरोपी ने गोलीबारी की। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई. हत्या का मुख्य आरोपी अशोक कुमार है, जिसे तीन गोलियां लगी थीं. उसके एक साथी गुलाब को भी गिरफ्तार कर लिया गया है । उनके पास से दो .315 कैलिबर पिस्तौल, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। उनके कुछ साथी अभी भी फरार हैं|
आपको बता दें कि महेवाघाट थाना क्षेत्र में सोमवार को सरेराह दुष्कर्म पीड़िता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि रेप पीड़िता ने 21 मई 2022 को अपने पड़ोसी पवन कुमार के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी. जब मामले में आरोपी 15 दिन पहले जमानत पर जेल से छूटा तो उसने पीड़िता को मामला निपटाने की धमकी दी जिसे मना करने पर दुष्कर्मी के भाई ने पीड़िता की हत्या कर दी|

