रायपुर मरीन ड्राइव तालाब में एम्स में कार्यरत नर्स का शव बरामद.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:रायपुर के तेलीबंधा स्तिथ मरीन ड्राइव तालाब में युवती का शव मिला है |पुलिस द्वारा मौत का कारण अज्ञात बताया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गयी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई. जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


मरीन ड्राइव पर सुबह टहलने आए लोगों ने लड़की का शव देखा। इसके बाद घटना की सूचना तेलिबंधा पुलिस को सूचित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

जानकारी के मुताबिक, युवती रायपुर के एम्स अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। लड़की का नाम दीक्षा चौहान बताया जा रहा है| मृतक लड़की देहरादून की रहने वाली है|  तथा 2021 से एम्स अस्पताल नर्स के रूप में कार्य कर रही थी|