सुकमा में आरक्षक ने अपनी ही रिवाल्वर से थाने परिसर में खुद को गोली मारी, हालत गंभीर......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा से सुचना पता चली है की  यहां पदस्थ एक आरक्षक ने खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली| जहां आरक्षक को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका अभी भी इलाज चल रहा है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छिंदगढ़ पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल नरेंद्र नेगी ने अपनी इंसास सर्विस राइफल से पुलिस परिसर के अंदर गोली मार ली| गोली की आवाज सुनते ही थाना क्षेत्र में बवाल मच गयी|घटनास्थल पर मौजूद लोगो  ने गंभीर रूप से घायल पुलिस आरक्षक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कांस्टेबल नरेंद्र नागी के सिर में पुरानी चोट थी और पुलिस आरक्षक कथित तौर पर परेशान था।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut