भाई ने किया बहन का रेप,पति और बच्चे को मार डालने की धमकी देकर करता रहा यौनशोषण......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली खबर आई। एक भाई ने अपनी हवस की खातिर अपनी बहन को ही आबरू लूट| वह तांत्रिक मंत्र के नाम पर अपनी बहन के साथ बलात्कार करता रहा। हीरानगर थाना क्षेत्र में रिश्ते के भाई ने अपनी बहन से दुष्कर्म किया और उसके पति व बेटे को जान से मारने की धमकी दी। वह तंत्र विद्या के नाम पर अपनी बहन को डराने लगा। महिला इतनी डर गई थी कि वह अपने पति को कुछ नहीं बता पाई और उसने कई बार उसके साथ दुर्व्यवहार और बलात्कार किया।


हीरानगर पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की कि वह कुछ समय पहले काम की तलाश में मुरैना से इंदौर आई थी। वह कुछ दिनों तक अपने रिश्ते के भाई सौरभ के घर पर ठहरी हुई  थी| यह महिला मुरैना में रहती है और पिछले साल इंदौर आई थी| काम की तलाश में यह महिला रिश्तेदार भाई के घर पर ही रुक कर ही काम ढूंढ रही थी|

इसी बीच हैवान भाई ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। उसने दुष्कर्म के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। उसने महिला से कहा कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह तंत्र विद्या के जरिए उसके पति और बेटे को मार डालेगा। महिला बहुत डरी हुई थी. मुरैना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की निवासी होने के कारण वह तांत्रिक विद्या के जाल में फंस गयी। वह सोचती थी कि अगर उसके भाई ने उसके पति और बच्चे को मार डाला तो वह अपना शेष जीवन किसके साथ बिताएगी। जब महिला ने घटना के बारे में अपने पति को नहीं बताया, आरोपी भाई सौरभ ने उसे धमकी देकर घर में आठ से 10 बार उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है|