दोस्त ने युवती का अश्लील फोटो किया वायरल आहात लड़की ने की खुदखुशी, आरोपी गिरफ्तार.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में युवती की अश्लील फोटो शेयर करने से आहत लड़की की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बिहार से दो आरोपियों  को गिरफ्तार किया है|आरोपित ने मृत लड़की की अश्लील तस्वीरें सोशल साईट पर अपलोड कर इसे वायरल कर दिया था । इससे लड़की आहात हो गई और उसने आत्महत्या कर ली|


जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल 2023 को आनंदपुर का एक 40 वर्षीय व्यक्ति सोनघाट थाने आया और शिकायत की कि उसकी बेटी ने 13 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के द्वारा जांच शुरू कर दी गयी जांच के दौरान पता चला कि वह मृतिका फोन से अक्सर बिहार के औरंगाबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार ठाकुर से बात किया करती थी|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 


आरोपी धर्मेंद्र कुमार ठाकुर के द्वारा मृतिका की अश्लील  फोटो उसे और उसके परिवार को व्हाट्सएप में भेजी गयी थी|  जिससे दुखी होकर युवती ने आत्महत्या कर ली  थी। जांच के दौरान पता चला कि धर्मेंद्र कुमार ठाकुर ने लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाया था| इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया गया| पुलिस की कार्यवाही चल रही है|