भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :एक आदमी ने अपनी पत्नी को दुबई जाने से मना कर दिया इससे महिला गुस्से में आ गयी और उसने अपने पति के चेहरे पर इतनी जोर से मारा कि न सिर्फ उसकी नाक और दांत टूट गए, बल्कि खून बहने के बाद पति की मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है|
मामला महाराष्ट्र के पुणे का है। घटना शुक्रवार (नवंबर 24, 2023) को पुणे के वानवड़ी इलाके के एक पॉश आवासीय परिसर के एक अपार्टमेंट में हुई। दरअसल महिला अपना बर्थडे मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन शख्स ने मना कर दिया. तभी महिला को गुस्सा आ गया और उसने अपने पति के चेहरे पर जोरदार हाथ से प्रहार किया|
मृतक की पहचान कंस्ट्रक्शन कारोबारी निखिल खन्ना के रूप में हुई है| 36 साल के निखिल ने 6 साल पहले 38 साल की रेणुका से लव मैरिज की थी| रेणुका से इस बात से नाराज थी कि वह उसे उसके जन्मदिन पर दुबई नहीं ले जा रहे है और न ही उसे उसके जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर उसे महंगे तोहफे नहीं दिए।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
पुलिस ने यह भी कहा कि लड़ाई के दौरान रेणुका ने निखिल के चेहरे पर मारा |झटका इतना जोरदार था कि निखिल की नाक और कई दांत टूट गये. अधिक खून बहने से निखिल बेहोश हो गया। बताया जाता है कि इसी वजह से निखिल की मौत हो गयी. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगी।
इस घटना के बाद वनवाडी पुलिस ने रेणुका के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आगे की जांच और पूछताछ के लिए रेणुका को गिरफ्तार कर लिया है।

