विकलांग पिता के बिस्तर पर शौच करने से नाराज पुत्र ने पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतारा.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:केरल के अलाप्पुझा में सबिन क्रिश्चियन (26) नाम के एक शख्स ने अपने विकलांग बुजुर्ग पिता सेबेस्टियन (65) की गुस्से से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग पिता की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बिस्तर पर शौच कर दिया था और कुछ भी खाने से इनकार कर दिया था। इतनी सी बात से आहत होकर उनके बड़े बेटे ने उसकी जान ले ली।

पुलिस जांच में उसके अपराध का खुलासा होने के बाद सबिन को शुक्रवार (नवंबर 24, 2023) को गिरफ्तार कर लिया गया। फिर उसे अदालत ले जाया गया और हिरासत में ले लिया गया। पुलिस आगे की जांच के लिए उसकी हिरासत बढ़ाने के लिए अदालत में आवेदन करेगी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ''सेबिन ने अपने पिता सेबेस्टियन के ऊपर बेरहमी से हमला किया.'' पहले उसने उसके सिर पर वाकर से वार किया। इसके कारण वह बिस्तर से गिर गये. इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका और अपने पिता को पीटता रहा. जब वह दर्द से चिल्लाया तो साबिन ने उसका गला दबा दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के बेटे ने बताया कि उसने आक्रोश में आकर यह कदम उठाया था|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

बता दे कि अलाप्पुझा के पुन्नपा के रहने वाले सेबेस्टियन ने बिस्तर पर शौच करने के बाद कुछ भी खाने से इनकार कर दिया। इसके बाद बेटे साबिन ने गुस्से में आकर मंगलवार (21 नवंबर 2023) को  उसकी हत्या कर दी थी ।

मर्डर मिस्ट्री तब सामने आई जब बुधवार (नवंबर 22, 2023) को आरोपी का बेटा साबिन उसे वंदनम मेडिकल कॉलेज ले गया। उसने डॉक्टरों को बताया कि उसके पिता सेबेस्टियन को बिस्तर से गिरने के बाद चोट लगी थी। हालांकि, जांच करने पर डॉक्टरों को संदेह हुआ कि उसकी मौत हो चुकी है। जब जांच पूरी हुई तो पता चला कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या हुई है|

चिकित्सीय परीक्षक ने मौत का कारण सिर और गर्दन पर घातक चोटें बताया। इसके बाद, स्टेशन हाउस ऑफिसर पुन्नप्रा के लेसाद मुहम्मद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम के द्वारा मामले की जाँच पड़ताल की।

गौरतलब है की कई साल पहले एक कार दुर्घटना के बाद सेबस्टियन बिस्तर पर पड़ा था। तब से उनकी पत्नी उनकी देखभाल कर रही थी, लेकिन आठ महीने पहले उनकी पत्नी की कैंसर से मौत हो गई। तब से सेबेस्टियन के बच्चे उसकी देखभाल कर रहे थे।