नकली हेडकांस्टेबल बनकर घूम रही युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नकली वर्दी पहने एक महिला कांस्टेबल को रायपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है|  महिला ने नकली वर्दी पहन रखी थी| पुलिस ने महिला को  गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है| 

मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने खुद को टिकरापारा थाने की  हेडकांस्टेबल बताती थी और लोगों को धमकाया करती थी| इसकी जानकारी जैसे ही रायपुर पुलिस को हुई तो उन्होंने तुरंत महिला को वर्दी सहित गिरफ्तार कर लिया. महिला के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता के अनुच्छेद 171 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह महिला मठपुरैना की रहने वाली है और इसका नाम मल्लिका गिरी है|महिला इस कार्य को क्यों और अब से कर रही है इसका अभी पता नहीं चल पाया है |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut