रेप के आरोपी के भाई ने समझौता नहीं करने पर रेप पीड़िता की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या....

  भिलाई की पत्रिका न्यूज़: यूपी के कौशांबी में एक रेप पीड़िता की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर  हत्या कर दी गई इस घटना को रेप के आरोपी के  भाई ने अंजाम दिया और मौके से भाग गया  । घटना की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच  में जुट चुकी है|



सूत्रों के अनुसार घटना महेवाघाट जिले के एक गांव की है मृत युवती के साथ आरोपी रेप केस में समझौते पर जोर दे रहे थे। रेप पीड़िता कोई समझौता नहीं करना चाहती थी. यह बात दुष्कर्मी के भाई  को नागवार गुजरी और उसने बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी|मृत युवती का परिवार  परिवार नदी में मछली पकड़ कर अपना गुजारा करता है। उसकी बेटी के साथ  गांव के ही युवक पवन निषाद ने कुछ माह पहले दुष्कर्म किया था। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस के द्वारा आरोपी को  मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था|


15 दिन पहले ही रेप का आरोपी जेल से छूटा था| इसके बाद पवन और उसके बड़े भाई अशोक निषाद ने पीड़िता और उसके परिवार पर मामले में समझौता करने का दबाव डाला। लेकिन लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी. सोमवार को पीड़िता सामान लेने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान अशोक निषाद ने उसे रोका और बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर उसकी हत्या कर दी|