भिलाई की पत्रिका न्यूज़:आज भिलाई में छत्तीसगढ़ बजरंग दल के विभाग संयोजक रवि निगम के नेतृत्व में सुपेला थाने में प्रदर्शन किया गया| मालूम हो कि कोसा नाला के पास रेलवे साइट से सटे खुले क्षेत्र में आयोजित संविधान मेले में सार्वजनिक रूप से स्टॉल लगाकर हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक और हिंदू धर्म को नुकसान पहुंचाने वाली किताबें बेची जा रही थी|
जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को भड़काना था|बजरंगियों में हिंदू धर्म के बारे में इस बात का पता चला तो तुरंत विरोध प्रदर्शन कर अपना रोष जाता रहे थे|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई में देरी किये जाने से बजरंगी थाने पर ही आक्रोशित हो गये और प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे. फिर भारी दबाव के बाद भिलाई नगर सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने मामले को संज्ञान में लिया और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया|
जिसके बाद बजरंग दल शांत हुआ. करीब तीन घंटे तक थाने में तनावपूर्ण माहौल रहा. बजरंगी क्रोधित हो गये और नारे लगाने लगे। काफी मशक्कत और दबाव के बाद सीएसपी ने धारा 295ए के तहत कार्रवाई की।

