भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई की जम्मू कश्मीर में पोस्टेड आईपीएस के माता पिता जिले के जामुल थाना क्षेत्र के जामुल अहिवारा रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हाईवा ने कथित तौर पर स्विफ्ट में यात्रा कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 2 महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जाँच की|
इस दुखद हादसे में स्मृति नगर भिलाई निवासी 67 वर्षीय पी वेंकट रत्नम, उनकी 60 वर्षीय पत्नी श्यांती और श्यांती की बुजुर्ग मां की मौत हो गई। तीनों के शवों को भिलाई के लाल बहादुर सुपेल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। जामुल में पुलिस ने हाइवा टिपर को जब्त कर लिया है व ड्राइवर भाग गया | घटना उस वक्त हुई जब तीनों मृतक अपनी कार से बेरला से अपने घर स्मृति नगर भिलाई लौट रहे थे|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
बुजुर्ग दंपत्ति की बेटी अधिकारी पीडी नित्या जम्मू-कश्मीर में आईपीएस अधिकारी बताई जा रही हैं। व पुत्र मर्चेंट नेवी में कार्यरत है|

