NH-43 में मिली युवती की लाश, पुलिस को ब्लाइंड मर्डर की आशंका....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अवराझरिया घाट में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती की लाश पाई गयी है जिससे हडकंप मच गया है इस केस में बलरामपुर पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है| पुलिस अब इस मामले की जांच दो पहलुओं से कर रही है, पुलिस के मुताबिक लड़की के शरीर पर मिले चोटों के निशान के आधार पर वह इसे एक्सीडेंटल और ब्लाइंड मर्डर मान रही है, वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट की एक यूनिट भी बलरामपुर पहुंच गई है. जिनकी मौजूदगी में मृत युवती का पोस्टमार्टम कराया गया है|पता चला है की युवती रिसेप्शनिस्ट का कार्य किया करती थी| पुलिस के अनुसार बीच हाइवे पर युवती को कहीं और मारकर यहाँ फेंका गया था|



 बता दे की NH-43 बलरामपुर से होकर गुजरने वाली सड़क है जो छत्तीसगढ़ और झारखण्ड को आपस में जोडती है| यहाँ पर राहगीरों कि सुचना के आधार पर बलरामपुर कोतवाली पुलिस पहुँची थी जहां आवराझरिया घाट पर संन्दिग्ध परिस्तिथि में सड़क के बीचो -बीच युवती की लाश पड़ी हुई थी पुलिस ने युवती के पास मिले पर्स के आधार पर उसकी शिनाख्त अम्बिकापुर निवासी पूजा देवांगन के रूप में की गयी है साथ ही पुलिस को 7 बैंको के एटीएम कार्ड ब्लेंक चेक व 5700 रूपये नगद प्राप्त हुए है|