बेरोजगारी का बहाना बनाकर ठेकेदार के यहाँ काम कर विश्वास जीता और 1 करोड़ 12 लाख की ठगी कर फरार.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जगदलपुर में रेत ठेकेदार के एक कर्मचारी ने ठेकेदार के बैंक खाते से करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपये की ठगी का दी पर ठेकेदार को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी| जब ठेकेदार को इस घटना पता चला तब उसने बैंक खाते को बंद करवा दिया| घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी मुंशी फरार है व पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है |



मिडिया रिपोर्ट्स के जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर में रेत ठेकेदार का नाम प्रभाकर श्रीवास्तव है. उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले केशरुल का रहने वाला एक युवक गोलू सेठिया उसके पास काम मांगने आया बेरोजगार देखकर  पीड़ित ने आरोपी को काम पर रख लिया लगभग 2-3 हफ्ते तक उसने आरोपी गोलू को काम सिखाया | 


इसके बाद उसने उसे पंजाब नेशनल बैंक का खाता नंबर और एटीएम पिन नंबर समेत सारी जानकारी दे दी। ताकि वह उसके गैर हाजिरी में भी कारोबार सम्भाल सके |इसके बाद प्रभाकर काम के सिलसिले में जांजगीर चले गए।

 जब पीड़ित को काम के बारे में चर्चा करने के लिए अपने मुंशी गोलू को फोन करने की कोशिश की, तो उसने फोन का जवाब नहीं दिया। पीड़ित ने कई बार फोन किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया तब पीड़ित ठेकेदार को संदेह हुआ, उन्होंने बैंक प्रबंधन से चर्चा कर अपने अकाउंट का  एक माह का बैंक स्टेटमेंट निकलवाया |

पता चला कि 25 से 27 नवंबर के बीच उनके खाते से  1 करोड़, 12 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन किया गया था। पर यह पता नहीं चल पाया है लेनदेन किसके खाते में हुआ है | 

इसके बाद खाता तुरंत बंद कर दिया गया। प्रभाकर श्रीवास्तव ने घटना की सूचना पुलिस को दी है पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है| आरोपी का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है |

इस तरह की घटना से हमें यह सीखना चाहिये की जल्द विश्वास किसी पर न बनाये खासतौर पर जब बड़े कारोबार से जुड़े हुए है | सतर्कता के द्वारा ही इस तरह की घटना से बचा जा सकता है | मानवता के नाते मदद जरुर करे पर खुद अपना शिकार न होने दे |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut